धुएं की सूचना से फैली अफवाह, जशपुर प्रशासन ने कहा—कोई हादसा नहीं जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर बेबुनियाद, ड्रोन से की गई निगरानीअफवाह पर लगा विराम: जशपुर में नहीं हुआ कोई विमान हादसा, प्रशासन अलर्ट

जशपुरनगर। सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में चार्टर प्लेन क्रैश होने की खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। हालांकि मौके पर पहुंची टीम को अब तक इस तरह की किसी भी घटना के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में धुआं उठने की सूचना मिलने पर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी विस्फोट या विमान गिरने जैसी कोई आवाज सुनने की पुष्टि नहीं की। इससे यह स्पष्ट होता है कि चार्टर प्लेन क्रैश की खबर महज अफवाह हो सकती है।फिलहाल पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके में ड्रोन कैमरे के जरिए लगातार निगरानी भी किया गया ताकि किसी भी संभावित स्थिति पर नजर रखी जा सके।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अपुष्ट जानकारी को फैलाने से बचें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की दुर्घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
