

जशपुरनगर। शिक्षा विभाग में गंभीर शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जिला पंचायत जशपुर द्वारा 08 सितंबर 2026 को प्रस्तुत प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन में आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद कलेक्टर जशपुर ने फरसाबहार विकासखंड से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कार्रवाई के तहत फरसाबहार के प्रभारी बीआरसीसी देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि प्रभारी बीईओ दुर्गेश देवांगन को उनके पद से हटाकर जिला पंचायत जशपुर में संलग्न किया गया है।रविन्द्रनाथ साय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न दूसरे आदेश में रविन्द्रनाथ साय, मूलपद प्रधान पाठक एवं प्रभारी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, फरसाबहार को तत्काल प्रभाव से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर में संलग्न किया गया है।भौगोलिक संदर्भ
बीआरसीसी देवेंद्र सिंह निलंबित
फरसाबहार विकासखंड के प्रभारी विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRCC) एवं मूल पद उच्च वर्ग शिक्षक देवेंद्र सिंह के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की प्रारंभिक जांच कराई गई थी। जिला पंचायत द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में शिकायतों में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कांसाबेल निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।प्रभारी बीईओ दुर्गेश देवांगन पर भी गिरी गाज वहीं फरसाबहार के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन के खिलाफ भी आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना एवं भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों की जांच की गई। जांच प्रतिवेदन में शिकायतें प्रथम दृष्टया पुष्ट पाए जाने के बाद प्रशासन ने उन्हें कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, फरसाबहार से हटाकर जिला पंचायत जशपुर में संलग्न कर दिया है।प्रशासन की इस कार्रवाई को फरसाबहार विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था में शिकायतों के प्रति गंभीरता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।सी.आर. भगत को मिला फरसाबहार बीईओ का अतिरिक्त प्रभार प्रभारी बीईओ दुर्गेश देवांगन को फरसाबहार कार्यालय से कार्यमुक्त किए जाने के बाद विकासखंड की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा के प्रभारी प्राचार्य एवं मूल पद व्याख्याता सी.आर. भगत को आगामी आदेश तक प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, फरसाबहार का प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्व सौंपा गया है।
सी.आर. भगत को निर्देशित किया गया है कि वे 03 दिवस के भीतर प्रभार ग्रहण कर उसका पालन प्रतिवेदन जिला शिक्षा कार्यालय में प्रस्तुत करें।जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल फरसाबहार विकासखंड में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ एक साथ हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई से विभाग में हलचल मच गई है। जिला पंचायत की प्रारंभिक जांच में शिकायतों के प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने निलंबन, संलग्नीकरण और वैकल्पिक प्रभार की कार्रवाई की है।अब संबंधित मामलों में आगे की विभागीय प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहने की संभावना है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि शासकीय पद पर रहते हुए अनियमितता, पद के दुरुपयोग अथवा गंभीर शिकायतों को लेकर प्रशासन स्तर पर सख्ती बरती जा रही है।





