महिलाओं के साथ भक्ति गीत गाकर बढ़ाया उत्साह, भेजरीडांड में नाटक कार्यक्रम का किया उद्घाटन

जशपुर। डीडीसी श्रीमती दुलारी सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का दर्शन किया और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश से क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली बनी रहने तथा सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।श्रीमती दुलारी सिंह ने खारीबहार, बेलडीपा, बरडीह, अंकिरा, झारमुंडा, भेजरीडांड, जडामाल, जगदमपुर सहित विभिन्न गांवों में स्थापित गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान गणेश उत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।वहीं ग्राम भेजरीडांड में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नाटक कार्यक्रम का उद्घाटन भी श्रीमती दुलारी सिंह ने किया। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामीणों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।गणेश पंडालों में पहुंचने के दौरान श्रीमती सिंह ने महिलाओं के साथ भक्ति गीत भी गाए। उनके साथ भक्ति गीतों में शामिल होने से महिलाओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। उन्होंने सभी गांवों में विराजित भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए मंगलकामना की।गणेश उत्सव के दौरान गांव-गांव में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक आयोजनों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।





