पंडरीपानी परहाटोली में विभाग बेपरवाह, बिजली चालू होने से बढ़ी चिंता
जल्द टूटे बिजली खंभे नहीं लगा तो इस क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा सकती है

जशपुर। बागबहार–फरसाबहार स्टेट हाइवे पर पंडरीपानी परहाटोली के पास एक सप्ताह से बिजली का खंभा टूटकर लटका हुआ है। मुख्य मार्ग किनारे होने से रोजाना सैकड़ों वाहन और लोग यहां से गुजरते हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।खंभे से अभी भी बिजली प्रवाह जारी है, जो खतरे को और बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो बड़ी अनहोनी के साथ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी चरमरा सकती है।ग्रामीणों ने विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
