संगठन को धार देने भाजपा का मास्टर प्लान: तपकरा में आदेश जायसवाल बने अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष भरत सिंह की सहमति से विजय आदित्य सिंह जूदेव ने जारी की सूची, कार्यकर्ताओं में उत्साह
दीपक चौहान को मिला अहम जिम्मेदारी

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष भरत सिंह की सहमति से भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने तपकरा और पंडरीपानी मंडल में नई टीम घोषित कर अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।जारी नियुक्ति के अनुसार तपकरा मंडल में आदेश जायसवाल को अध्यक्ष और सत्यम सिंह को महामंत्री बनाया गया है। वहीं पंडरीपानी मंडल में गजेंद्र चक्रेश को अध्यक्ष और राकेश सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।पार्टी सूत्रों के अनुसार दोनों ही मंडल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जहां युवाओं की सक्रिय भागीदारी चुनावी रणनीति में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा लगातार तीन बार भाजयुमो अध्यक्ष रहे दीपक चौहान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है,

जबकि धर्मेंद्र महाराज को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।नई टीम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने पहुंच रहे हैं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प ले रहे हैं।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।
