
अंकिरा बनेगा श्याममय, शीश की शोभायात्रा के बाद भजन संध्या का भव्य आयोजन भक्ति में डूबेगा अंकिरा, बाबा श्याम का शीश आगमन, आज रात भजन संध्या

जशपुर। क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब बाबा श्याम का पावन शीश अंकिरा पहुंचा। शीश के आगमन पर श्याम भक्तों ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।इस अवसर पर स्वर्गीय श्री त्रिलोचन सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उनके सुपुत्र सागर सिंह अपने ग्राम अंकिरा में कराया जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अयोध्या से भजन गायिका गुनगुन दुबे एवं संदीप शर्मा कार्यक्रम में शामिल होकर श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन में ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य व्यवस्था की जा रही है, वहीं पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
