
जशपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री महेश कुमार त्रिपाठी ने पत्र जारी कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस विस्तार में कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।जारी सूची के अनुसार ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर अमर सोनी, चंदन खलखो, दिगम्बर साय, गणेश राम यादव, जयपाल राम यादव एवं मदन मोहन यादव को मनोनीत किया गया है। वहीं ब्लॉक महामंत्री के रूप में देवशरण नायक, इकबाल खान, हिम्मत सिंह, लक्ष्मण यादव, तालेश्वर राम, राजकुमार भगत, सुरेंद्र रोहिदास एवं वीरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है, जिनकी सूची अलग से जारी की गई है।नई नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त सदस्य संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।





