
जशपुर। जिले के स्टेट हाईवे लावाकेरा–लैलूंगा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खुुटसेरा स्थित नमकीन फैक्ट्री के पास पैदल चल रहे एक राहगीर को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, बाइक चालक और पीछे बैठा एक अन्य युवक भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तुमला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से कोतबा अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।फिलहाल तुमला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
