
जशपुर। जशपुर स्टेट हाईवे के कुनकुरी-लावाकेरा मार्ग पर तपकरा थाना क्षेत्र के सरपझरिया के पास बीती रात तपकरा की ओर से आ रहा एक ट्रेलर सड़क से उतर गया। हादसे के बाद सड़क पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे ओडिशा की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है।सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जरूरी कार्य से आने-जाने वाले वाहन चालकों को ग्रामीण क्षेत्रों के वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा मार्ग बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें।
Also Read
