
जशपुरनगर। श्रावण मास के पावन अवसर पर बगिया स्थित मैनी नदी तट के श्री फलेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को करीब 53 हजार 993 पार्थिव शिवलिंगों का विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक संपन्न हुआ। इससे पहले प्रथम दिन 25 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन किया गया था।मंगलवार सुबह से ही श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।बड़ी संख्या में शिवभक्तों की सहभागिता से मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।बुधवार को होगा भव्य समापनतीन दिवसीय इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सोमवार को हुआ था। शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने श्री फलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की थी।आयोजन का समापन बुधवार, 19 अगस्त को होगा। अंतिम दिन पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ विशेष पूर्णाहुति संपन्न की जाएगी। इसके पश्चात भगवान भोलेनाथ की आरती एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं से सपरिवार मंदिर पहुंचकर अंतिम दिवस के धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।भक्ति और आस्था से सराबोर रहा मंदिर परिसरदूसरे दिन हुए विशाल पूजन एवं अभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। मंत्रोच्चार, शिवभक्तों के जयघोष और धार्मिक अनुष्ठानों से श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।बुधवार को पूर्णाहुति के साथ 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का विधिवत समापन होगा। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जाएगी।





