
जशपुर। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की सूची जारी की गई है। इससे किसानों को धान बेचने के लिए दूर स्थित मंडी केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के कुदमुरा और चम्पा तथा फरसाबहार विकासखंड के कोरंगामाल में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों के शुरू होने से आसपास के किसानों को धान बिक्री के साथ खाद-बीज एवं कृषि संबंधी कार्यों के लिए भी अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।
नए उपार्जन केंद्रों की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि गांव के नजदीक धान खरीदी केंद्र खुलने से समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी।
इस निर्णय के लिए तपकरा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिलेश्वर सिंह, तेजेश्वरी सिंह, बीडीसी वासुदेव नायक, सरपंच गजेंद्र कालो, ललित बडेक,हरिंदन चौहान,मनोज पांडेय, अविनाश अवस्थी, सहदेव चक्रेश, सत्यनारायण पांडेय, धीरज देहरी और देवमणि पांडेय सहित बड़ी संख्या में किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।





