जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नामांकन कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान सड़कों पर उमड़े जनसैलाब और हर वर्ग के लोगों के अपार समर्थन को देखते हुए उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार कमल खिलना तय है।मुख्यमंत्री ने नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम एवं बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया और क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आम जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि राज्य की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर तेजी से बढ़ रहा है और वे तृणमूल कांग्रेस सरकार से मुक्ति चाहते हैं।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस बार बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य में विकास की नई धारा
