Oplus_16908288
जशपुर। लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम फूलीकुंडा के पास पिकअप वाहन और बाइक सवार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गोपी राम पैंकरा (उम्र लगभग 26 वर्ष), पिता शनि राम पैंकरा, निवासी मोहनपुर थाना लैलूंगा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
