जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पंडरीपानी मंडल द्वारा गिरी गोवर्धन धाम, तमामुंडा में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में संगठन के प्रति समर्पण और जोश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भरत साय उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) वेदप्रकाश भगत, मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय, किसान मोर्चा अध्यक्ष जतन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान, श्रीमती कौशल्या यादव,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती राधिका पैकरा, चम्पावती सिंह, जनपद सदस्य दयानिधि मानिक, हरिशंकर यादव, गोदावरी साय, बॉबी यादव, केशव चौहान, योगेश मिश्रा, राकेश पैकरा, गजानंद चक्रेश, राकेश कुमार साय, कैलाश साव, सुशीला चौहान, गीता नायक, मुकेश परहा, गुलशन यादव सहित क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के गौरवशाली इतिहास को स्मरण किया। मुख्य अतिथि भरत साय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।डीडीसी वेदप्रकाश भगत एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए पार्टी के सिद्धांतों, सुशासन और विकास की नीतियों पर प्रकाश डाला। सभी ने मिलकर “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और आने वाले समय में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
