जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर तपकरा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ अपने-अपने घरों में भाजपा का ध्वज फहराया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।इस दौरान जिला भाजपा कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, जिला किसान मोर्चा महामंत्री कपिलेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, भाजयुमो अध्यक्ष राजेश फेंटा चौधरी, सीताराम गुप्ता, बीडीसी दयानिधि मानिक, गोपाल कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में पहुंचकर पार्टी का ध्वज फहराया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करने वाली पार्टी है और सभी का दायित्व है कि वे संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी
