जशपुर। जशपुर जिले में ‘बिरहोर के भाई’ के रूप में विख्यात पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘बिरहोर जननायक’ का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा विधिवत विमोचन किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मश्री यादव जी ने बिरहोर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए जो समर्पण, सेवा और संघर्ष का उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि सच्चा नेतृत्व सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता से ही जन्म लेता है।यह पुस्तक उनके जीवन के संघर्ष, सेवा और समाज सुधार की प्रेरक यात्रा को सामने लाती है, जो विशेष रूप से नई पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करेगी।इस महत्वपूर्ण कृति के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को मुख्यमंत्री ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, साथ ही उम्मीद जताई कि यह पुस्तक समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका
