Oplus_16908288
जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकरगांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेहरा टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पास में जलाए गए कचरे से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा टेंट, कुर्सियां, सजावट सामग्री सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
