स्थापना दिवस पर मंडल तपकरा की सक्रियता, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लिया आशीर्वाद

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल तपकरा द्वारा “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत विभिन्न शक्तिकेंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को अंकिरा के मण्डप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कपिलेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव के बुजुर्ग महिला-पुरुषों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें साल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी भी दी गई।कपिलेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और आमजन से सीधा जुड़ाव स्थापित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की अपील की।इस मौके पर प्रताप सिंह, विनोद सिंह, वशिष्ठ वर्मा, कमलेश सिंह, दिनेश यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं केरसई के बाजारडांड बस्ती में भी अभियान के तहत सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, महामंत्री विनोद पैंकरा, मंडल उपाध्यक्ष सीताराम प्रसाद गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकुमार वर्मा, अर्जुन प्रसाद साहू, बैजनाथ साय एवं दूधेश्वर साय को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनके अनुभवों से मार्गदर्शन लिया।कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है, और उनके अनुभवों के आधार पर ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है। यह अभियान समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
