स्थापना दिवस पर भाजपा का गांवों में दमदार प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया जनसंपर्क

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल तपकरा द्वारा ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में ओडिशा सीमा से लगे गांवों से लेकर झारखंड सीमा तक कार्यकर्ता सक्रिय रहे और विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही उनके अनुभवों को सुनकर संगठनात्मक कार्यों के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस पहल को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।
अभियान के तहत मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात की और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसी क्रम में ग्राम पुराईबंध, टिकलीपारा, कोरंगामाल, पुगराबहार, घुमरा सहित लवाकेरा में कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को सफल बनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, जिला कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिलेश्वर सिंह, डीडीसी श्रीमती दुलारी सिंह,राजेश फेंटा चौधरी, सीताराम गुप्ता, बीडीसी गोपाल कश्यप, मुकेश पाणीग्राही, मनोज जायसवाल, श्रीमती फुलो प्रधान एवं विरेन्द्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
