
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर केंद्र व राज्य सरकार का अवकाश आदेश, पूरे प्रदेश में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम
जशपुर। छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश में सभी शासकीय कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और बैंक भी बंद रहेंगे।
14 अप्रैल को पूरे देश में आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसे लेकर केंद्र सरकार ने भी देशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह दिन सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता का प्रतीक माना जाता है।
स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
सार्वजनिक अवकाश का लाभ सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार बैंक, स्कूल और कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा। इन संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी इस अवकाश का लाभ दिया जाएगा।
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) द्वारा जारी आदेश में 14 अप्रैल को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित किया गया है। मंत्रालय ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इसकी सूचना समय पर कर्मचारियों तक पहुंचाई जाए।
इन संस्थानों में रहेगा अवकाश
सरकार के आदेश के तहत निम्न संस्थान बंद रहेंगे—
सभी केंद्रीय व राज्य सरकारी कार्यालय
मंत्रालय एवं विभाग
सार्वजनिक उपक्रम (PSUs)
स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थान
बैंक व वित्तीय संस्थान
हालांकि, आवश्यक सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी
