
राज्य स्तरीय शिविर में 40 सदस्यीय दल ने लिया हिस्सा, पर्वतारोहण से लेकर आपदा प्रबंधन तक मिला प्रशिक्षण
जशपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन (साहसिक गतिविधि) शिविर 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक पचमढ़ी स्थित राष्ट्रीय साहसिक संस्थान में संपन्न हुआ। शिविर में जशपुर जिले से 40 सदस्यीय दल ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।दल ने जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला आयुक्त नरेंद्र कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट हेमंत कुमार पैंकरा के नेतृत्व में सहभागिता निभाई। इसमें 18 स्काउट, 18 गाइड के साथ प्रशिक्षक स्काउटर ग्रेगोरी एक्का, विधिनाथ साय, गाइडर गंगोत्री पैंकरा एवं प्रियंका तिर्की शामिल रहे।साहसिक गतिविधियों से मिला व्यवहारिक अनुभवशिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन राजेंद्र गिरी उद्यान में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा लगाए गए बरगद वृक्ष का अवलोकन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

दूसरे दिन जटाशंकर गुफा एवं बाइसन लॉज का भ्रमण कराया गया, जहां सतपुड़ा क्षेत्र के जीव-जंतुओं एवं ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी गई।ट्रेकिंग और एडवेंचर से बढ़ा आत्मविश्वासतीसरे दिन प्रतिभागियों को बी फॉल तक ट्रेकिंग कराई गई, जहां कठिन मार्गों से गुजरते हुए उन्होंने साहस, संतुलन और अनुशासन का परिचय दिया।चौथे दिन आपदा प्रबंधन के तहत बाढ़, भूकंप एवं आगजनी जैसी परिस्थितियों से निपटने के उपाय सिखाए गए। साथ ही रॉक क्लाइम्बिंग, जिप लाइन, मंकी ब्रिज, स्काई साइक्लिंग, बोटिंग, आर्चरी और राइफल शूटिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित की गई।ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमणशिविर के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने पांडव गुफा, धूपगढ़, चौरागढ़, हांडी खोह, गुप्त महादेव एवं बड़ा महादेव मंदिर सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर उनके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जाना।सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समाकैंप फायर कार्यक्रम में जशपुर जिले के स्काउट्स-गाइड्स ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा नृत्य एवं लोकगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।सफल आयोजन पर बधाईशिविर से लौटने पर जिला संघ जशपुर एवं समस्त स्काउटर-गाइडर ने प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सुरक्षित वापसी पर बधाई और शुभकामनाएं दी
