पैरों में सूजन और मवाद से बिगड़ रही हालत, ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से लगाई गुहार

जशपुर। जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत रजौटी में पशुओं में फैली एक अज्ञात बीमारी ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। बीते एक सप्ताह के भीतर गांव में 5 बैलों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य पशु अभी भी गंभीर रूप से बीमार हैं। इससे ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, पशुओं के पैरों में अचानक सूजन आ रही है, जो धीरे-धीरे मवाद में बदल जाती है। इस कारण पशु चलने-फिरने और खाने-पीने में असमर्थ हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह बीमारी तेजी से फैल रही है और संक्रामक प्रतीत होती है।👉 इन किसानों को हुआ नुकसानग्राम के कई किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है—दिलीप तिर्की के 2 बैलों की मौतकरम साय के 1 बैल की मौतसिलवानुस तिग्गा के 1 बैल की मौतएक अन्य किसान के 1 बैल की मौतविनय तिर्की के 1 बछिया व 1 बछड़ा गंभीर👉 बाहर के डॉक्टर कर रहे इलाजबगीचा विकासखंड के रनपुर क्षेत्र के पशु चिकित्सक डॉ. महेश राम द्वारा नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। उनके प्रयास से अब तक 8 से 10 पशुओं की हालत में सुधार बताया जा रहा है।👉 विभाग से लगाई गुहारग्रामीणों ने प्रशासन व पशुपालन विभाग से मांग की है कि गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए, बीमारी की जांच कर सही कारणों का पता लगाया जाए और किसानों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं।👉 फैल सकता है खतराग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह बीमारी आसपास के गांवों में भी फैल सकती है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
