
जशपुरनगर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कोडीनयुक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजन साहू (30) निवासी सुंदरगढ़ (ओडिशा) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।640 नग प्रतिबंधित सिरप के साथ पहले पकड़ा गया था युवकपुलिस ने इससे पहले ग्राम सुरंगपानी निवासी मोहित कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 640 नग विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप बरामद किया गया था, जिसकी कीमत करीब 1.11 लाख रुपए आंकी गई थी।पूछताछ में मोहित ने खुलासा किया कि वह यह प्रतिबंधित सिरप ओडिशा से रंजन साहू से खरीदकर लाता था और जिले में सप्लाई करता था।तकनीकी टीम और मुखबिर की मदद से दबोचा गया आरोपीमामले की जांच के दौरान जशपुर पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिर की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद विशेष टीम को ओडिशा भेजा गया, जहां घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेलपुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C), 27(A) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।नशे के खिलाफ लगातार जारी है अभियानजशपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
