

रायपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक रहेंगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, इसलिए अवकाश की तिथि को पहले लागू किया गया है।आदेश में क्या कहा गयाजारी आदेश के अनुसार, प्रदेश में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और लू को देखते हुए राज्य शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन किया है।सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में अवकाश लागू होगा।छुट्टियां 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेंगी।यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा, वे विभागीय निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे।1 मई की जगह 20 अप्रैल से छुट्टीगौरतलब है कि पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होना तय था, लेकिन इस बार अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने से हालात गंभीर हो गए हैं। ऐसे में सरकार ने तिथि में बदलाव करते हुए 20 अप्रैल से ही छुट्टी घोषित कर दी।अभिभावकों की मांग पर फैसलाप्रदेशभर में अभिभावक लगातार मांग कर रहे थे कि भीषण गर्मी के बीच स्कूल संचालन बंद किया जाए। बच्चों को तेज धूप और लू में स्कूल जाना पड़ रहा था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने का खतरा बढ़ गया था।मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग से चर्चा की और तत्काल अवकाश लागू करने का निर्णय लिया।बच्चों और पालकों को राहतसरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। भीषण गर्मी के बीच यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
