
जशपुर। जिले के प्राथमिक शाला जाडामाल में शनिवार को कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह सह न्यौता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह के साथ-साथ भावुक माहौल भी देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर फूल-पुष्प एवं उपयोगी शैक्षणिक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने बच्चों के शैक्षणिक जीवन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।न्योता भोज में परोसे गए स्वादिष्ट व्यंजनशासन की योजना के तहत आयोजित न्यौता भोज में खीर, पूड़ी, पुलाव, मिठाई सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल रहे। सभी बच्चों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे विद्यालय में पारिवारिक माहौल देखने को मिला।शिक्षकों ने दिया मार्गदर्शनन्योता भोज के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में प्रधान पाठक सरिता लकड़ा एवं सहायक शिक्षक जयंत पाणिग्रही सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें, तभी सफलता प्राप्त होगी।भावुक हुए छात्र-छात्राएंविदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं भावुक हो उठे। विद्यालय में बिताए गए पलों को याद कर कई बच्चों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत के रूप में यादगार बन गया।
