
जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का 21 अप्रैल मंगलवार को जशपुर जिले का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से प्रस्थान कर जशपुर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई गांवों में पहुंचकर स्थानीय गतिविधियों में शामिल होंगे और अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे और 12:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से स्टेट प्लेन के माध्यम से दोपहर 1:00 बजे जशपुर के आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला क्रमशः ग्राम आरा (करमगढ़),ढोढ़ीबहार और बंदरचुंआ का दौरा करेंगे। इन स्थानों पर उनका आगमन और आरक्षित कार्यक्रम तय किया गया है। विभिन्न स्थानों पर वे आमजन से मुलाकात के साथ-साथ स्थानीय व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे।शाम 6:10 बजे मुख्यमंत्री बगिया स्थित निजी निवास पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
