
जशपुर। ग्राम पंचायत चंदागढ़ के भैसामुड़ा में आयोजित “सुशासन तिहार: संवाद से समाधान” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंच कर ग्रामीणों से रूबरु हुए। जहां पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया। साथ ही उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह कार्यक्रम जनसंवाद, विश्वास और समाधान का सशक्त मंच साबित हुआ—जहाँ हर आवाज़ को सम्मान मिला और हर समस्या के समाधान की दिशा तय की गई।
