
जशपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के निर्देशानुसार फरसाबहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद कार्यालय खेल मैदान के सामने बढ़ती महंगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर विरोध दर्ज कराया गया।धरना स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष पूरन वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। पहले लोग गैस की उपलब्धता को लेकर चिंतित थे, अब उसकी कीमतों से परेशान हैं।वहीं, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जशपुर अमर कुमार सोनी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आई सरकार जनता को राहत देने में विफल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब-जब भाजपा सत्ता में आती है, महंगाई बढ़ती है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम भी और बढ़ सकते हैं।अमर सोनी ने सुशासन दिवस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार सुशासन का दावा कर रही है, वहीं तपकरा बस स्टैंड में लगा मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को दर्शाने वाला एलईडी स्क्रीन पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है, जिसे अब तक सुधारा नहीं गया।ब्लॉक उपाध्यक्ष मदन मोहन यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महंगाई चरम पर है। बिजली बिल से लेकर गैस सिलेंडर तक हर चीज महंगी हो चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा करने वाली भाजपा अब अपने वादों से मुकर गई है।इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष एवं फरसाबहार ब्लॉक प्रभारी सुमित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवीना पैकरा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष किरोध मोहंती, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कुनकुरी चंद्रशेखर चौहान, ब्लॉक सचिव मोहम्मद इकबाल, दुर्गेश बाजपेई, राजू श्रीवास्तव, सरोज ताम्रकार, रामलाल सोनी, संतोष पिंटू यादव, अमन चौहान, फनिंदर नारायण पांडे, उमेश सागर, रंजन, रामदयाल वर्मा, अमर सभा, आगरा नामजीत पर, धनीराम, अंजुला चौहान, चंद्रधर राय, भोला यादव, दुबराज, घनश्याम, सुनील मांझी, मदन मांझी, कुलेश्वर मानसी, प्रदीप दास, मोहन चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
