
जशपुर। पंडरीपानी मंडल में पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। मंडल प्रभारी नटवर मूंदड़ा का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया और एक-दूसरे को झालमूड़ी खिलाकर जीत की खुशियां मनाई गईं।इस अवसर पर मंडल प्रभारी नटवर मूंदड़ा ने कहा कि भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और देशहित में किए जा रहे कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार मजबूत हो रहा है।वहीं जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) वेद प्रकाश भगत ने भी इस सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय, प्रियांश भगत, तपकरा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, शिवकुमार साय, राकेश कुमार साय, श्रीमती कौशल्या यादव, श्रीमती सुनीति भोय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकता मौजूद रहे।
