
जशपुर। स्टेट हाइवे पर तपकरा-लावाकेरा मार्ग में कोतेबिरा और पुराइनबंध चौक के बीच स्थित पुलिया पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोर करीब 3 बजे खाद से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए।बताया जा रहा है कि ट्रक मुंबई से देवघर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रह पाया। वहीं घटनास्थल पर मोड़ होने की वजह से चालक समय रहते ट्रक को मोड़ नहीं सका और ट्रक सीधे पुलिया के नीचे जा गिरा।घटना की सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
