
जशपुर। विष्णुदेव साय आज विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कलिबा पहुंचे। हाई स्कूल खेल मैदान स्थित हेलिपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
