
जशपुर। जनगणना कार्यों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, फरसाबहार में 12,778 मकानों का सर्वे पूराअंकिरा। बुधवार को फरसाबहार के एसडीएम ओम कारेश्वर सिंह ने ग्राम पंचायत फरसाबहार पहुंचकर जनगणना कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणक कौशल कुमार यादव एवं आत्माराम भगत से चल रहे सर्वे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और मौके पर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रगणक ने बताया कि वे शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार घर-घर जाकर मकानों की जानकारी एकत्र कर रहे हैं और उसे एचएलओ (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) ऐप में दर्ज किया जा रहा है। एसडीएम ने प्रगणकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जानकारियां पूरी सावधानी, पारदर्शिता और प्रमाणिकता के साथ दर्ज की जाएं, क्योंकि यह डेटा शासन की योजनाओं और नीतियों के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रगणकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश भी दिए।बताया गया कि जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से प्रारंभ हो चुका है, जिसमें मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में तहसील फरसाबहार अंतर्गत 12,778 मकानों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।इस प्रक्रिया के तहत प्रगणक प्रत्येक घर और भवन का भौतिक सत्यापन कर उन्हें क्रमांकित कर रहे हैं। साथ ही मकान का प्रकार (कच्चा या पक्का), उसमें निवास करने वाले लोगों की संख्या तथा घर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी डिजिटल माध्यम से एकत्रित की जा रही है।एसडीएम ने कहा कि सटीक और अद्यतन जानकारी के आधार पर ही शासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव हो पाता है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न
