
जशपुर। विकासखंड फरसाबहार में बुधवार को शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के 13 प्राचार्यों को फरसाबहार बीईओ दुर्गेश देवांगन ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।बैठक में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय तपकरा के प्राचार्य सी.आर. भगत, स्वामी आत्मानंद विद्यालय फरसाबहार के प्रदीप कुजुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोल्हनझरिया के अनंत कुमार सिंह, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कंदईबहार की श्रीमती राजकिशोरी तिग्गा, शासकीय हाई स्कूल सिंगीबहार के ऊबराज नायक, शासकीय हाई स्कूल सुण्डरू के मुन्ना राम भगत, शासकीय हाई स्कूल कुम्हारबहार के गीता प्रसाद सिदार, शासकीय हाई स्कूल जोरंडाझरिया के उल्लास चंद्र मिंज, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी की श्रीमती शोभा सिंह शामिल रहे।इसके अलावा अनुदान प्राप्त विद्यालय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबला तपकरा के प्रसन्न तिर्की तथा अशासकीय विद्यालयों में होली स्पिरिट हाई स्कूल पोकपानी सुण्डरू की वीर कुमारी बखला, ज्ञानोदय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जबला तपकरा की अंजना पाले एवं सेंट जोसेफ उत्तर माध्यमिक विद्यालय खारीबहार की कांति कुजूर को भी सम्मानित किया गया।बैठक में सभी विद्यालयों के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। प्राचार्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत से कम रहा, उनके प्राचार्यों ने आगामी वर्ष बेहतर प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम लाने का संकल्प लिया।
