
जशपुर। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम खारीबहार में 15 मई को आयोजित होने वाला सुशासन तिहार शिविर फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि शिविर निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होगा।अधिकारियों के अनुसार, शासन से नई तिथि तय होने के बाद पुनः सूचना जारी की जाएगी। शिविर में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान एवं शासन की योजनाओं से संबंधित कार्य होने थे।हालांकि, आने वाले दिनों में विकासखंड के अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले सुशासन तिहार शिविर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत आयोजित किए जाएंगे।
Also Read
