
जशपुर। जिले के बगीचा विकासखंड के पडरापाठ, मनोरा विकासखंड के रेमने, पत्थलगांव विकासखंड के घरजियाबथान तथा विकासखंड फरसाबहार के खारीबहार में 15 मई को आयोजित होने वाले सुशासन तिहार शिविरों को स्थगित कर दिया गया है।प्रशासन की ओर से बताया गया है कि उक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविर अब निर्धारित तिथि पर नहीं होंगे। साथ ही इन शिविरों के लिए नई तिथियों की घोषणा भी कर दी गई है

, जिसकी जानकारी संबंधित ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीणों को दी जा रही है।अधिकारियों के अनुसार, आगामी दिनों में अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले सुशासन तिहार शिविर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित किए जाएंगे।
Also Read
