
रायपुर डेस्क। धरमलाल कौशिक से रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कौशिक पैदल मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक में पहुंचे बदमाशों ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं सके और आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से हुई लूट की घटना की पुष्टि की है। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।





