आखिर11 माह तक क्यों दबा रहा 21 परिवारों का मुआवजा? कार्यवाही के नाम पर पटवारी को थमाया नोटिस

जशपुरनगर। तपकरा में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजा नहीं मिलने को लेकर बीडीसी श्रीमती दुर्गावती मनोज नायक के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अब 11 माह बाद 21 प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष जून-जुलाई में हुई भारी बारिश से 21 परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। प्रभावितों ने तत्काल संबंधित पटवारी को आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे, लेकिन 8 माह बीतने के बाद भी किसी प्रकार की सहायता राशि नहीं मिली। इसके बाद बीडीसी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर मुआवजा दिलाने की मांग उठाई थी।तहसीलदार ने बताया कि जांच उपरांत 20 परिवारों को आंशिक मकान क्षति एवं 1 परिवार को पूर्ण मकान क्षति के लिए आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित हल्का पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा सभी आवेदनों की विस्तृत जांच कर कोटवार एवं आवेदकों के बयान दर्ज किए गए।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।





