कलेक्टर रोहित व्यास बोले – शिक्षा से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

जशपुर। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम भेलवा में आयोजित सुशासन शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 की केंद्रीकृत परीक्षाओं एवं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।भेलवा शिविर अंतर्गत 10 संकुल शामिल रहे, जिनमें 6 हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल आते हैं। इन संकुलों से कुल 36 छात्र-छात्राओं को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।संकुल केंद्र जोरंडाझरिया से कक्षा पांचवीं में जानवी सिंह एवं दर्शन चौहान, कक्षा आठवीं में मधुरिमा सिंह एवं रूपेश प्रधान तथा कक्षा दसवीं में धनेश्वरी दास को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र भेलवा से कक्षा पांचवीं में चंद्रिका बारिक एवं कक्षा आठवीं में सनम नाग को पुरस्कार प्रदान किया गया।संकुल केंद्र तेलाइन से कक्षा पांचवीं में ऋषभ चौहान एवं कक्षा आठवीं में मनोज कुमार को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र कोल्हेनझरिया से कक्षा पांचवीं में सूर्यकांत, कक्षा आठवीं में महासोमानंद, कक्षा दसवीं में फूलेता यादव एवं कक्षा बारहवीं में नीरज वैद्य को पुरस्कार मिला।संकुल केंद्र गंझीयाडीह से कक्षा पांचवीं में श्रुति प्रधान एवं श्रद्धा प्रधान, कक्षा आठवीं में लक्ष्मी यादव एवं निकिता कुजूर, कक्षा दसवीं में अमनदीप सिंह तथा कक्षा बारहवीं में हरजीत सिंह को सम्मानित किया गया।संकुल केंद्र महुआडीह से कक्षा पांचवीं में अमृत मुंडा एवं रितु पैकरा तथा कक्षा आठवीं में पूनम बाई को पुरस्कार प्रदान किया गया। संकुल केंद्र कुम्हारबहार से कक्षा पांचवीं में हरिप्रिया सिंह एवं प्रतिमा पैकरा, कक्षा आठवीं में टीया यादव तथा कक्षा दसवीं में गीतावली पैकरा को सम्मानित किया गया।संकुल केंद्र तुमला से कक्षा पांचवीं में अनुपम मिंज एवं अनोल्ड टोप्पो, कक्षा आठवीं में अनामिका पैकरा, कक्षा दसवीं में रितु यादव एवं कक्षा बारहवीं में नेहा चौहान को पुरस्कार मिला। वहीं संकुल केंद्र सागजोर से कक्षा पांचवीं में हर्षिता नायक, कक्षा आठवीं में देवराज साने एवं कक्षा दसवीं में सरस्वती गहिर को सम्मानित किया गया।संकुल केंद्र डुमरिया से कक्षा पांचवीं में प्रतिभा खलखो एवं कक्षा आठवीं में गुलशन कुमार पैकरा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रकाश भगत रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव भरत साय, घनश्याम यादव एवं श्रीमती कौशल्या यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह,जनपद पंचायत सीईओ मिथिलेश पैकरा, बीईओ दुर्गेश देवांगन, एबीओ रविन्द्र साय, बीआरसी देवेंद्र सिंह,संकुल शैक्षिक समन्वयक, प्राचार्य, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।





