
जशपुर। अभी अभी NH-43 सड़क लोदाम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जशपुर से सब्जियां लेकर पश्चिम बंगाल जा रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारते हुए एक पूर्व सरपंच के घर में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेकाबू ट्रक ने रास्ते में दो मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर, एक ऑटो और बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृतक का शव दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर भड़का गुस्साघटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद तक शव उठाने और घायलों की मदद के लिए कोई व्यवस्था नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोदाम टोल प्लाजा में एंबुलेंस मौजूद होने के बावजूद उसे घटनास्थल तक नहीं भेजा गया।इसी बात से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में NH-43 पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और मुआवजे की मांग उठाई गई। चक्काजाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपीघटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाने और स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। पुलिस ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाने में जुटी हुई है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई
