
जशपुर। जिले के गांझियाडीह स्थित बीएसएनएल टावर पर अभी अभी एक युवती के चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती ग्राम कोल्हेंझरिया की रहने वाली है।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर तुमला पुलिस मौके पर पहुंच गई है और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अचानक टावर पर चढ़ गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस द्वारा युवती से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल युवती के टावर पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।घटना स्थल पर पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
Also Read
