
गोपाल कश्यप केरसई तो कपिलेश्वर सिंह अंकिरा के प्रभारी, तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश
जशपुर। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को लेकर गुरुवार को तपकरा भाजपा मंडल के शक्ति केंद्र केरसई एवं अंकिरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भक्ति गीतों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।केरसई शक्ति केंद्र में तिरंगा यात्रा की शुरुआत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरसई से हुई, जो अटल चौक तक निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और ग्रामीण हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के रंग में नजर आए। वहीं राष्ट्रीय भक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।इसी तरह शक्ति केंद्र अंकिरा में ग्राम झारमुंडा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा अंकिरा के कारगिल चौक से होते हुए पुनः जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें ग्राम फरदबहार, झारमुंडा सहित अंकिरा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हाथों में लहराते तिरंगे आकर्षण का केंद्र रहे। देशभक्ति गीतों के बीच भारत माता के जयकारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत होती है।केरसई में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, महामंत्री विनोद पैंकरा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा, भाजयुमो जिला महामंत्री गोपाल कश्यप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीताराम गुप्ता, संतोष जायसवाल, अर्जुन प्रसाद साहू, केरसई सरपंच संगीता वर्मा, उपसरपंच शिवकुमार गुप्ता, सिंगीबहार बीसीसी ममता सिंह, शीला चौहान एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आदेश जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।अंकिरा में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित: जिला किसान मोर्चा महामंत्री कपिलेश्वर सिंह, तेजेश्वरी सिंह, किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह, पीताम्बर साव, राजकुमार सिंह, मनोज पांडेय, जागेश्वर साय, सत्यम सिंह, अंकित मिश्रा, शिवा सिंह एवं नवीन गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी शामिल हुए।इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकगण और विद्यार्थियों के साथ केरसई, सिंगीबहार, लठबोरा, उपरकछार एवं साजबहार के ग्रामीणों की भी सहभागिता रही। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।





