
जशपुर। सावन सोमवार के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र कोतेबिरा शिवधाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से आयोजित इस भंडारे को लेकर तपकरा एवं पंडरीपानी भाजपा मंडल के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।तपकरा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू एवं पंडरीपानी मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय ने बताया कि विशाल भंडारे को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां लगातार जारी हैं। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर व्यवस्था को सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि सावन सोमवार के इस पावन अवसर पर कोतेबिरा शिवधाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।





