गारीघाट और केरसई में कल महतारी सदन का होगा लोकार्पण, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा।

जशपुर। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी सदन भवन एवं स्टेट बैंक शाखा का उद्घाटन करेंगे। 26 लाख 93 हजार रुपये की लागत से आरईएस विभाग द्वारा निर्मित महतारी सदनो का उपयोग महिलाओं की बैठक, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, तहसीलदार सुशील सेन, जनपद सीईओ मिथिलेश पैकरा एवं महिला बाल विकास अधिकारी प्रभा लकड़ा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सीईओ ने अधिकारियों को महिलाओं एवं ग्रामीणों के बैठने, मंच सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वहीं पंडरीपानी मंडल प्रभारी नटवर मूंदड़ा, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय एवं जिला किसान मोर्चा महामंत्री कपिलेश्वर सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर तैयारियों की जानकारी ली।गुरुवार को गारीघाट और केरसई में भी महतारी सदन भवनों का उद्घाटन किया जाएगा।





