मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू ने कार्यकर्ताओं से की अपील
जशपुर। भारतीय जनता पार्टी तपकरा मंडल के अध्यक्ष दिलीप साहू ने “पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण अभियान–2026” को लेकर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण एवं आगामी गतिविधियों की बेहतर तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलती है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बनता है।मंडल अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान 29 एवं 30 मार्च 2026 को पमशाला स्थित कंवर धाम में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।इस आवासीय प्रशिक्षण में पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पूर्व विधायक रोहित साय, जिला किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिलेश्वर सिंह, केशव यादव, उपेंद्र यादव, शंभूनाथ चक्रवर्ती सहित दिनेश गुप्ता वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। सभी वक्ता प्रशिक्षण के दौरान संगठन, विचारधारा एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने साथ नए साथियों एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।अंत में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की वास्तविक ताकत है और इसी के बल पर संगठन निरंतर आगे बढ़ता है।
