Oplus_16908288
जशपुर। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम लवाकेरा में आयोजित तीन दिवसीय अखंड महायज्ञ एवं अष्ट प्रहरी भक्ति संकीर्तन शनिवार को नगर कीर्तन और दधि भंजन उत्सव के साथ संपन्न हो गया। आयोजन पंडित विजय पाणिग्रही के मार्गदर्शन में ग्राम निवासी रविशंकर सिंह द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।गुरुवार को कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शुक्रवार को 24 घंटे तक “हरे राम, हरे कृष्ण” महामंत्र के साथ अखंड कीर्तन चलता रहा, जिसमें ओडिशा और छत्तीसगढ़ की कीर्तन मंडलियों ने भजन प्रस्तुत किए।शनिवार को समापन अवसर पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। राधा-कृष्ण की प्रतिमा को गांव में भ्रमण कराया गया, जहां घर-घर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दधि भंजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अंत में ब्रह्मभोज एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति की गई। आयोजन ने पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।
