
जशपुर। बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी पंडरीपानी द्वारा मंगलवार शाम 5 बजे फरसाबहार क्षेत्र के पंडरीपानी में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झाल-मुरी का आनंद लेते हुए आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय, महामंत्री घनश्याम यादव, मंडल उपाध्यक्ष नितेश यादव, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजानंद चक्रेश, महामंत्री राकेश कुमार सिंह, प्रियांश भगत, फतेसिंह, कैलाश साव, देवकुमार साय, दुर्योधन पटेल, मुकेश परहा सहित सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास की जीत बताते हुए आने वाले समय में भी इसी तरह जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
