
जशपुर। स्टेट हाईवे सड़क लावाकेरा-लैलूंगा मार्ग पर बरडीह के पास कोकसारा नाला के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक क्रमांक ओडी 16 एम 1805 सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक लावाकेरा की ओर से आ रहा था।घटना के बाद राहगीरों की नजर घायल युवक पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसका नाम-पता और वह कहां का निवासी है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।





