
जशपुर। स्टेट हाइवे सड़क लैलूंगा-लावाकेरा मार्ग पर कोनपारा हनुमान मंदिर के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लैलूंगा की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार पहले पुलिया के डिवाइडर से टकराई और फिर सीधे सड़क किनारे खेत में पलट गई। मामला तुमला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग महासमुंद से जशपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही तुमला थाना का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। वहीं घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। प्रारंभिक जानकारी में हादसे का कारण चालक को आई झपकी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





