
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। एक सप्ताह से कम समय में ईंधन कीमतों में यह दूसरी वृद्धि है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर परिवहन व्यवस्था, माल भाड़ा और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर पड़ता है। इसके कारण सब्जी, किराना और अन्य खाद्य सामग्री की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पेट्रोल महंगा होने से निजी वाहन चालकों का मासिक बजट भी प्रभावित होगा।लगातार बढ़ रहे ईंधन दामों को लेकर आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें अतिरिक्त बोझ डालेंगी।
Also Read
