
जशपुर। तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे लैलूंगा–लावाकेरा मार्ग पर बरडीह के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे कार्बन से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक लावाकेरा की ओर से भिलाई जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक की लापरवाही के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
Also Read
सूचना मिलने पर तुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक के पलटने के बावजूद मार्ग पर यातायात सामान्य बना रहा और आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।
